केंद्रीय विद्यालय गेल झाबुआ में हिंदी पखवाड़े के अन्तर्गत हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महोदय श्रीमान मनीष त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा फीता काट कर किया गया | इसके बाद प्रभारी प्राचार्य महोदय व सभी शिक्षको ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया | पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा १ से लेकर १२ तक के सभी विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया व प्राचार्य महोदय और सभी शिक्षको द्वारा प्रदर्शनी की सराहना की गयी |
प्रभारी प्राचार्य महोदय और शिक्षकों के अनुसार झाबुआ का पुस्तकालय पुस्तकों का भंडार है, जिसमें विभिन्न प्रकार की नीतिपरक मूल्य वर्धक ज्ञानवर्धक सभी प्रकार की प्रेरणा से ओतप्रोत पुस्तकें विद्यमान है| इनको पढ़कर निश्चित रूप से केंद्रीय विद्यालय झाबुआ के छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं| सभी शिक्षक साथियों और सभी छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमान आलोक यादव जी ने आभार व्यक्त किया|
No comments:
Post a Comment